घर के लिए सबसे बेहतर पौधे
घर में स्नेक प्लांट (संसवेरि) एरिका, मनीप्लांट पौधे इंडोर प्लांट के लिए सबसे बेहतरीन होते हैं। ये पौधे सबसे सस्ते व कम पानी की जरूरत वाले होते है। इन्हें धूप की जरूरत नहीं होती है। ये तीनों पौधे छाया में रहने पर भी चैबीस घंटे आॅक्सीजन देते है। बाजार में इनकी कीमत 40 रूपये से शुरू होती है। इसके साथ ही गमले में हाईब्रिड क्वालिटी का मीठा नीम, नीम गिलोय भी लगा सकते है ये दोनों ही पौधे आयुर्वेदिक औशधीय गुणों से भरपूर है। और हर घर में इनकी जरूरत होती है। गिलोय तो एक अच्छा इम्यूनिटी बूस्टर है। इसमें रक्त को शुद्ध करने की अनोखी ताकत होती है।
वर्टिकल गार्डन
रसोई, व गेस्ट रूम की तथा मैन गेट के पास दिवार से सटाकर वर्टिकल गार्डन तैयार किया जा सकता है। इसमें बहुत कम जगह की जरूरत होती है। दीवार के पास लगभग सवा फुट की जगह में यह वर्टिकल गार्डन तैयार किया जा सकता है। इसके लिए एक बार खर्चा करना पड़ता है।
बगीचे में लगाए ये पौधे: फाइकस की 10 से अधिक प्रजातियों के पौधे आते है। इन्हें अलग-अलग डिजाइन के लिए काम में लिया जाता है। टरमेलिया, पाम, अशोक, स्पेथोड़िया, आकाश नीम, कचनार, पिल्टो फार्म, कदम, साइकस पाम, खजूर आदि लगा सकते है।
कम कीमत में कीचन गार्डन
हम घर में खराब सामानों से कम कीमत में किचन गार्डन तैयार कर सकते है। जैसे कि नारियल का पानी पीने के बाद उसका खोल को फेकना नहीं चाहिए इसमें पौधा सबसे अच्छे से लगता है, खराब बाल्टी, बोतल, डिब्बे तेल व अन्य सामान की पीपी को उपर से डिजाइन में काटकर उसमें बीच में एक छेद करके सजावटी पौधे लगाए जा सकते है। साथ ही साथ सब्जियां, औशधीय पौधे भी लगा सकते है। मटकी, लकड़ी के गट्टे के बीच में जगह करके थर्माकोल के खाली बाॅक्स में भी पौधे लगाए जा सकते है।
रूफटाॅप गार्डन
सबसे पहले छत को वाटर प्रूफ करवाना होता है। इसके बाद मैटिंग तैयार की जाती है। इसमें थोड़ा खर्चा अधिक आता है। यदि छत पर आप इंडोर पौधे लगाना चाहते है या सब्जियां उगाना चाहते है तो ग्रीन नेट भी लगाना पड़ेगा। रूफ टाॅप पर हर प्रकार के पौधे व सब्जियां उगा सकते है।
सजावटी पौधों से आपके गार्डन को मिलेगा अलग लुक
घर में मनी प्लांट, एरिका पाम, किसमस ट्री, डेसिना, सन आॅफ इंडिया, सिल्वर यूका, सपलेरा, क्रोटन्स, जानाडू, जामिया आदि पौधे लगए। ये सदाबहार होते है। और अन पौधों को इनडोर व आउटडोर दोनों जगह लगाया जा सकता है। इसके साथ ही पाम की कई प्रजातियां में से फोनेक्स पाम, नोलिना पाम, चंबा, बाटल पाम आदि सबसे ज्यादा प्रचलित हे। इसके साथ ही गंगानगरी गुलाब, डच रोज, रात की रानी, मोगरा, फ्लोरिंग के लिए 12 माह चलने वाली जरबेरा व बुगनबेलिया आदि आते है। इसके साथ ही बोनसाई पौधे ही हर किस्त घर में लगा सकते हैं। ये थोड़े से मंहगे जरूर पड़ते है लेकिन इनकी उम्र बड़े पेड़ों के बराबर होती है। एक बोनसाई पौधा 500 रूपये से शुरू होता है। जैसे-जैसे ये पौधे बड़े व तना मोटा होता है इनकी कीमत भी बढ़ती जाती है। घर की दीवार पर बेल लगा सकते है। कई तरह की बेल आती है। साल में सिर्फ दो बार कटिंग करवानी पड़ती है।