चीन को आर्थिक झटका, भारत में बैन हुए चीनी एप्स - Dwarpal Sikar

Latest

30 जून 2020

चीन को आर्थिक झटका, भारत में बैन हुए चीनी एप्स


चीन को आर्थिक झटका, भारत में बैन हुए चीनी एप्स


भारत सरकार ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को आदेष दिये है कि वे 59 चीनी ऐप्स को भारत में ब्लॉक  दें। यदि ये आदेष लागू होते तो टिक टॉक की तरह सभी 59 ऐप्स भी स्मार्टफोन्स में काम नहीं करेंगें। टिकटॉक लिप-सिंक, कॉमेडी और प्रतिभा के वीडियो बनाकर सांझा करने का एक सोशल मीडिया वीडियो ऐप है। सरकार के इस फैसले को जनता का भरपूर साथ मिला है।
जो लोग इस एप को अत्यधिक पसंद करते थे, वे लोग भी चीनी एप पर एक सुर में बोल रहे है कि मोदी सरकार ने सटीक फैसला किया है जो देश हित में है। टिकटॉक ने अक्टूबर से दिसंबर 2019 तक की तिमाही में भारत में 25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। विज्ञापनों के जरिए एप पर कमाई लगातार बढ़ रही थी. टीकटाॅक ने इस वर्ष 100 करोड़ का टारगेट एप के द्वारा कमाने का रखा था। अब टिकटॉक ऐप खोलने पर हमें एक मेसेज दिखाई देगा कि सरकार द्वारा 59 चाइनीज ऐप्स बैन किए गये है।

यह लिखा होगा मैसेज में -

प्रिय यूजर्स - 29 जून, 2020 को भारत सरकार ने टिकटॉक सहित 59 ऐप्स को ब्लॉक करने का फैसला किया है। हम भारत सरकार द्वारा दिए गए आदेशों को लागू करने की प्रक्रिया में हैं और इस मुद्दे पर सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि किसी तरह का हल निकल सके।

यूसी ब्राउजर भी हो गया बैन -

चीन का यूसी ब्राउजर भी काफी लोकप्रिय हो रहा था। यह दुनिया के सबसे बड़े थर्ड पार्टी मोबाइल ब्राउजर के रूप में थी। पुरी दुनिया में इसे लगभग 100 करोड़ से भी अधिक लोगों ने इंस्टाल किया और उसमें भी आधे भारतीय है। युसी ब्राउजर के लगभग 12 करोड़ से भी अधिक एक्टिव यूजर हैं।

लोगों के पसर्नल डाटा का क्या होगा?

चाइनीज ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स को अपने जरूरी डाटा और डॉक्यूमेंट्स काे जल्द ही अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर लेना चाहिए। क्योंकि अब एक से दो दिन में यह पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। और कोई चांस नहीं है। सभी ऐप कंपनियों के सर्वर चीन में हैं। यदि तकनीकी तौर पर ये कंपनियां लोगों के डाटा डिलीट नहीं करती हैं, तो उनका डाटा डिलीट नहीं होगा। लेकिन इसके बावजूद यूजर्स अपने डाटा एक्सेस नहीं कर पाएंगे। यानी वे अपने वीडियो, फोटो, फाइल्स आदि को आगे देख नहीं पाएंगे।

आप चीनी एप्स के अल्टरनेट में ये एप युज कर सकते है -

TikTok, Helo, Bigo Live, Vigo Video, VMate and Kwai

Alternative: Mitron and Chingari,

UCBrowser, DU Browser, CM Browser and APUS Browser

Alternative: Google Chrome and Mozilla Firefox, JioBrowser

YouCam Makeup, BeautyPlus, and Photo Wonder Alternative

Alternative: B612 – Beauty & Filter Camera

SHAREit and Xender

Alternative: SuperBeam is a popular alternative to file sharing apps.

360 Security

Alternative: Bitdefender Mobile Security & Antivirus

AppLock

Alternative: The Norton App Lock

CamScanner

Alternative: Adobe Scan: PDF Scanner with OCR

ES File Explorer

Alternative: File Manager & Free Cloud

Shein

Alternative: Myntra

Mi Video Call

Alternative: WhatsApp.

ये है बैन हुए एप्स की पुरी सूची -

1. TikTok 2. Shareit 3. Kwai 4. UC Browser 5. Baidu map 6. Shein 7. Clash of Kings 8. DU battery saver 9. Helo 10. Likee 11. YouCam makeup 12. Mi Community 13. CM Browers 14. Virus Cleaner 15. APUS Browser 16. ROMWE 17. Club Factory 18. Newsdog 19. Beutry Plus 20. WeChat 21. UC News 22. QQ Mail 23. Weibo 24. Xender 25. QQ Music 26. QQ Newsfeed  27. Bigo Live 28. SelfieCity 29. Mail Master 30. Parallel Space 31. Mi Video Call – Xiaomi 32. WeSync 33. ES File Explorer 34. Viva Video – QU Video Inc 35. Meitu 36. Vigo Video 37. New Video Status 38. DU Recorder 39. Vault- Hide 40. Cache Cleaner DU App studio 41. DU Cleaner 42. DU Browser 43. Hago Play With New Friends 44. Cam Scanner 45. Clean Master – Cheetah Mobile 46. Wonder Camera 47. Photo Wonder 48. QQ Player 49. We Meet 50. Sweet Selfie 51. Baidu Translate 52. Vmate 53. QQ International 54. QQ Security Center 55. QQ Launcher 56. U Video 57. V fly Status Video 58. Mobile Legends 59. DU Privacy