मील का पत्थर - Dwarpal Sikar

Latest

02 जुलाई 2020

मील का पत्थर



मील का पत्थर

छोटी मगर रोचक जानकारी

हम और आप अपने जीवन में प्रतिदिन यात्रा करते ही रहते हैं। यात्रा करते समय हम देखते है कि सड़क के किनारे विभिन्न रंगों के ऐसे पत्थर सडक के साईड में लगे होते है और उन पर कुछ अंकित होता है। तो क्या आपने कभी सोचा है ये पत्थर क्यों लगाये जाते हैंA क्या विभिन्न रंगों को प्रयोग करना मील के पत्थर को सुंदर बनाने के लिए किया जाता है मील के पत्थर के लिए उपयोग किए जाने वाले विभिन्न रंग वास्तव में कलर कोड होते हैं। वास्तव मे कलर कोड सड़क और राजमार्ग को प्रदर्शित करते हैं, जिस पर आप यात्रा कर रहे हैं। तो आईए जानते है अलग अलग रंगों के पत्थरों का क्या कोड/औचित्य होता है।

पीला सफेद रंग का पत्थर &

यात्रा के समय यदि आपको पीले-सफेद रंग का पत्थर दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि आप राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर कर रहे हैं।

हरा-सफेद रंग का पत्थर

यात्रा करते समय यदि आप मील के पत्थर पर हरे रंग की पट्टी देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आप राज्य/स्टेट राजमार्ग पर सफर कर रहे हैं।

काला-सफेद और नीला रंग का पत्थर

अगर आप सड़क के किनारे काले-सफेद या नीले-सफेद रंग के मील के पत्थर देखते हैं, तो इसका अर्थ ये होता है कि आप किसी शहर/जिले की सडक पर यात्रा कर रहे हैं।

नारंगी-सफेट रंग का पत्थर

नारंगी रंग के मील के पत्थर का उपयोग ग्रामीण इलाकों की सड़क के लिए किया जाता है। ये मील के पत्थर गाँव की सड़कों के किनारे लगाये जाते हैं जो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आते हैं।

तो अब आप समझ जाईए कि सफर करते समय आप जिस सड़क का उपयोग कर रहे हैं वह ग्रामीण क्षेत्र में है या जिले में है या फिर आर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपना सफर कर रहे हैं।