प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना - Dwarpal Sikar

Latest

17 जुलाई 2020

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना



प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार द्वारा 12 करोड़ छोटे और सीमान्त किसानों को (2 हेक्टेयर (4.9 एकड़) से कम भूमि) न्यूनतम आय हेतु प्रति वर्ष 6 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान करती है। यह योजना माह दिसम्बर 2018 से लागू होगी। ₹ 6,000 प्रति वर्ष प्रत्येक पात्र किसान को तीन किश्तों में भुगतान प्राप्त होगा, जो कि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा कराया जायेगा।
इस योजना की शुरुआत वर्ष 2018 के रबी सीजन से हुई है। छोटे किसानों के आर्थिक एवं व्यावसायिक विकास को मध्यनजर रखते हुए अत्यन्त उपयोगी है। इस योजना के माध्यम से बुवाई के समय नगद संकट से जूझने वाले किसानों को बीज, खाद और अन्य इनपुट की उपलब्धता में सहूलियत मिल जाएगी। इन छोटे किसानों में ज्यादातर सीमान्त कृषक है व जिनका कृषि के अतिरिक्त कोई अन्य आय का साधन नहीं है।
इस योजना का लाभ दो हेक्टेयर खेती वाली जमीन से कम रकबा वाले किसानों को दिए जाने का प्रावधान है। राज्य सरकारें ऐसे किसानों की जोत के साथ उनके बैंक खाते और अन्य ब्यौरा केंद्र सरकार को मुहैया कराएंगी। उसकी पुष्टि के बाद केन्द्र सरकार ऐसे किसानों के बैंक खातों में सीधे धन जमा कराएगी। योजना की सफलता में डिजिटल प्रणाली की भूमिका अहम साबित हो रही है।

कौन-कौन आवेदन करने योग्य नहीं है -

  • वे किसान जो भूतपूर्व या वर्तमान में जो कृषि विभाग में किसी अच्छे पद पर है ,वर्तमान या पूर्व मंत्री है विधायक ,लोक सभा  मंत्री के रूप में कार्यरत है अथवा पूर्व में थे।
  • केंद्र या राज्यसभा अधिकारी अथवा 10 हजार से अधिक पेंशन पाने वाले कृषक को भी ये लाभ नहीं मिलेगी ।
  • डॉक्टर ,इंजीनियर ,वकील ,आर्किटेक जो कंही खेती भी करता हो वो भी इसकी लाभ नहीं उठा पायेगा।
  • पिछले साल इनकम टैक्स का भुगतान करने वाले किसान भी इस योजना से वंचित रहेंगे।
  • कोई भी किसान अगर सरकारी नौकरी करता है वो भी इस योजना का लाभ नहीं उठा पायेगा।

सहायता के लिए फोन नम्बर:- 155261/1800115526 (टोल फ्री नम्बर)
  • उक्त नम्बरों पर फोन करने पर कोई फोन चार्ज नहीं लगेगा। बिल्कुल निःशुल्क फोन सेवा है।

011-23381092
Helpline No. 155261 / 1800115526 (Toll Free), 011-23381092


प्रमुख तथ्य -

  • सरकार की भागीदार - 100 प्रतिशत केन्द्र सरकार की भागीदारी है।
  • उद्देश्य - मध्यम एवं सीमान्त किसानों को 6000 रूपये वार्षिक नकद सहायता प्रदान करना।
  • लाभार्थी - माध्यम एवं सीमान्त किसान
  • योग्यता - वे किसान जिनके पास 2 हैक्टेयर के कम कृषि भूमि हो।
  • लाभ - प्रति चार माह से 2000 रूपये डायरेक्ट किसान के बैंक खाते में डाले जायेंगें।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज -

  • आधार कार्ड
  • जमाबन्दी की नकल,
  • बैक की पासबुक
  • मोबाईल नम्बर
 

कैसे करें आवेदन -

आवेदन www.pmkisan.gov.in पर किया जा सकता है।

योजना का लाभ उठाने के लिए क्या करना होगा -

योजना हेतु किसानों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  1. रजिस्ट्रेशन के लिए सर्वप्रथम www.pmkisan.gov.in लिंक पर क्लिक करें।
  2. इसके बाद Farmers Corner ऑप्शन पर क्लिक करे।
  3. New Farmer ragistretion पर क्लिक करें।
  4. New Farmer ragistretion form पर अपना आधार नंबर और कैप्चा (Captcha code) भरे व continue पर क्लिक करें।
  5. Yes बटन पर क्लिक करें जिससे आप रजिस्ट्रेशन पेज पर पहुँच जाएंगे।
  6. यंहा पूछी गई सभी सूचनाएं भर दें और आधार कार्ड का फोटो अपलोड करें।
  7. सभी जानकारियां बहुत ही सावधानीपूर्वक भरनी है, जैसे खसरा संख्या, खाता संख्या, क्षेत्रफल।
  8. बैंक का खाता संख्या व आईएफएससी कोड सही भरें।
  9. इसके बाद ओके बटन पर क्लिक करके सेव कर दीजिये।
  10. इसके बाद कुछ दिन बाद आपके फॉर्म को चेक किया जाएगा अगर सब कुछ सही रहा तो आपको स्वीकृति मिल जाएगा।

 --------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
 --------------------------------------------------------------------------------------------------------------------


कृषि आधारित सामान्य ज्ञान |||||||||||||||||||||||

प्रश्न - किस मूल्य पर सरकार खाद्यान का क्रय करती है
उत्तर - न्यूनतम सर्मथन मूल्य
प्रश्न - सरसों एवं रेपसीड उत्पादन में कौनसा राज्य प्रथम स्थान पर है?
उत्तर - राजस्थान (भारत का 45.9 प्रतिशत)
प्रश्न - मातवीय चत्मकार प्रजाति कौन सी है?
उत्तर - अरहर की
प्रश्न - धान, वरसीम, गेहूं एवं मूंगफली में से सर्वाधिक जिप्सम की आवश्यकता कौनसी फसल में होती है?
उत्तर - मूंगफली की फसलों की
प्रश्न - कृषि में युग्म पैदावार किसे कहते है?
उत्तर - विभिन्न मौसमों पर दो फसल उगाना।
प्रश्न - सामान्य फसले उगाने के लिए उर्वर भूमि का पीएच मान क्या है?
प्रश्न - 6 से 7
प्रश्न - खाद्यान्नों के न्यूनतम मूल्य को समर्थन ​कौन देता है?
उत्तर - कृषि एवं लागत मूल्य आयोग
प्रश्न - गेहूं फसल का रोग कौनसा है?
उत्तर - रस्ट
प्रश्न - किस वित्तीय वर्ष के संघीय बजट में राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना को खरीफ फसल पर भी लागू किया गया?
उत्तर - 2004-05 में
प्रश्न - चावल की खेती हेतु आवश्यक वार्षिक वर्षा कितनी होनी चाहिए?
उत्तर - 100 सेमी से अधिक
प्रश्न - मूंगा, रेशम की एक ऐसी किस्म, जो विश्व में केवल भारत में ही पायी जाती है, कहाँ है?
उत्तर - असम में
प्रश्न - भारत में जूट उद्योग मुख्यत कहाँ केन्द्रित है?
उत्तर - पश्चिम बंगाल में
प्रश्न - स्टाक फार्मिग क्या है?
उत्तर - पशुओं का प्रजनन
प्रश्न - इन्द्रधनुषीय क्रांति किससे संबंधित है?
उत्तर - हरित क्रान्ति, श्वेत क्रान्ति एवं नीली क्रान्ति से
प्रश्न - कृषि की प्रक्रिया जो पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, क्या कहलाती है?
उत्तर - जैविक कृषि
प्रश्न - कल्याण सोना किस फसल की किस्म है?
उत्तर - गेहूं की
प्रश्न - भारत में फसल बीमा योजना किस वर्ष शुरू हुई?
उत्तर - 1985 में
प्रश्न - राष्ट्रीय कृषि तकनीक परियोजना (छ।ज्च्) ​का​ वित्त पोषण कौन सी संस्था करती है?
उत्तर - विश्व बैंक द्वारा
प्रश्न - भारत को तीन चैथाई से अधिक कच्चा रेशम कहां से प्राप्त होता है?
उत्तर - कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश से
प्रश्न - भ्ंदक इववा व ि।हतपबनसजनतम कहाँ से प्रकाशित होती है?
उत्तर - भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद
प्रश्न - दलहनी फसलों का मुख्य उत्पादक एवं उपभोक्ता देश कौन सा है?
उत्तर - भारत
प्रश्न - हरित क्रान्ति में प्रयुक्त मुख्य फसल कौन सी थी?
उत्तर - मैक्सिकन गेहूं
प्रश्न - हरित क्रान्ति से सर्वाधिक लाभान्वित राज्य कौन से है?
उत्तर - पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश
प्रश्न - भारत में ठेकेदारी कृषि लागू करने में अग्रणी राज्य कौन सा है?
उत्तर - पंजाब
प्रश्न - उत्तर प्रदेश में किसान बही योजना कब लागू की गयी?
उत्तर - 1992 में
प्रश्न - भारत में चावल की खेती के अन्तर्गत सर्वाधिक क्षेत्रफल क्या है?
उत्तर - उत्तर प्रदेश में (5.87 मिलियन हेक्टेयर 13.99 प्रतिशत)
प्रश्न - फसल का कौनसा प्रकार जो नाइट्रोजन स्थिरीकरण में सक्षम है?
उत्तर - दलहनी फसलें
प्रश्न -यजा, पद्मा, कृष्णा किस अनाज की उन्नत किस्म है?
उत्तर - धान
प्रश्न - राष्ट्रीय बागवानी परिषद की स्थापना कब हुई?
उत्तर - 1984 में
प्रश्न - छ।थ्म्क् (नेफेड) किससे संबंधित है?
उत्तर - कृषि विपणन से
प्रश्न - खरीफ की फसल कौनसी है?
उत्तर - सोयाबीन
प्रश्न - सब्जी फसलों के लिए कैसा बाजार है?
उत्तर - अति अल्पकालीन
प्रश्न - किस दलहन फसल का क्षेत्रफल उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक है?
उत्तर - मूंग दाल
प्रश्न - कौनसी फसलें अधिकांशत निर्वाहमूलक कृषि के अर्न्तगत पैदा की जाती है?
उत्तर - मोटे अनाज एवं चावल
प्रश्न - धारणीय कृषि से क्या आशय है?
उत्तर - भूमि का इस प्रकार का प्रयोग कि इसकी गुणवक्ता अक्षुण्ण बनी रहे
प्रश्न - कौनसी फसले जायद में मुख्यत सिंचित क्षेत्रों में उगायी जाती है?
उत्तर - मूंग व उड़द
प्रश्न - राष्ट्र हार्टीकल्चर मिशन किस पंचवर्षीय योजना में आरम्भ हुई?
उत्तर - दसवीं
प्रश्न - विटीकल्चर किसके उत्पादन को कहते है?
उत्तर - अंगूर का उत्पादन
प्रश्न - आम की कौन सी किस्म दशहरी और नीलम के क्रास से विकसित की गयी है?
उत्तर - आम्रपाली
प्रश्न - अरहर का जन्म स्थान कहां का है?
उत्तर - भारत वर्ष
प्रश्न - पूसा सुगन्धा-5, सुगन्धित किस्म किसकी है?
उत्तर - धान की
प्रश्न - राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन में सम्मिलित फसलें कौन सी है?
उत्तर - गेहूं, चावल और दालें
प्रश्न - किस राज्य ने हरितगृह कृषि प्रारम्भ की?
उत्तर - पंजाब ने
प्रश्न - भारत का शक्कर का प्याला किस राज्य को कहां जाता है?
उत्तर - उत्तर प्रदेश
प्रश्न - आम की कौन-सी किस्म रत्ना और अल्फांसो के क्रास से विकसित की गयी है?
उत्तर - सिंधू
प्रश्न - भारत में विकसित प्रथम बौनी धान की किस्म कौनसी है?
उत्तर - जया
प्रश्न - भारत का काला सोना किसे कहते है?
उत्तर - काली मिर्च
प्रश्न - दक्षिणी भारत में उच्च कृषि उत्पादकता वाला क्षेत्र कौनसा है?
उत्तर - तमिलनाडु तट
प्रश्न - भारत में फसल बीमा योजना कब शुरू हुई?
उत्तर - 1985 में
प्रश्न - भारत में कृषि को वित्त देने वाली शीर्ष संस्था कौनसी है?
उत्तर - नाबार्ड
प्रश्न - मैकरोनी गेहूँ प्रजाति किस तरह की है?
उत्तर - असंचित परिस्थितियों में उगाने के लिए
प्रश्न - कौन सी फसल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन से आच्छादित नहीं है?
उत्तर - मोटे अनाज (आच्छादित दलहन, गेहूं एवं चावल)
प्रश्न - भारत में तिलहन का सर्वाधिक उत्पादक वाला राज्य कौनसा है?
उत्तर - मध्य प्रदेश 29 प्रतिशत (2014-15)
प्रश्न - केन्द्रीय खाद्य तकनीकी अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?
उत्तर - मैसूर
प्रश्न - कौशल किसकी उन्नत किस्म है?
उत्तर - मूंगफली की
प्रश्न - रबी फसल की बुआई किस माह में की जाती है?
उत्तर - अक्टूबर-नवम्बर में
प्रश्न - भारतीय हरित क्रान्ति की जन्म स्थली कहां है?
उत्तर - पंतनगर
प्रश्न - किन फसलों के उत्पादन में गुजरात शीर्ष स्थान पर है?
उत्तर - मूंगफली, कपास, मसाले
प्रश्न - उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक जनसंख्या किस क्षेत्र में नियोजत है?
उत्तर - कृषि
प्रश्न - भारत सरकार ने कीमत स्थरीकरण कोष की स्थापना का निर्णय किन उत्पादकों के लिए लिया है?
उत्तर - कॉफी एवं चाय
प्रश्न - कपास के रेशे ​कहाँ से प्राप्त होते है?
उत्तर - बीज से
प्रश्न - अनाज उत्पादन से सर्वाधिक अंशदान वाला राज्य कौनसा है?
उत्तर - उत्तर प्रदेश 16.8 प्रतिशत
प्रश्न - लौंग की खेती कहां होती है?
उत्तर - केरल में
प्रश्न - भारत का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय कौनसा है?
उत्तर - पन्तनगर (उत्तराखण्ड)
प्रश्न - विशेष कृषि योजना का संबंध किससे है?
उत्तर - कृषि पदार्थों के निर्यात में उछाल से
प्रश्न - कृषि मूल्य आयोग की स्थापना कब हुई?
उत्तर - 1965 में
प्रश्न - काम के बदले अनाज कार्यक्रम किस वर्ष शुरू किया गया?
उत्तर - 1977 में
प्रश्न - भारत की फसलों में से किस फसल के अन्तर्गत उसके शुद्ध सकल कृषि क्षेत्र के सिंचित क्षेत्र का सर्वाधिक प्रतिशत है?
उत्तर - गन्ना
प्रश्न - मसाला उत्पादन में प्रथम राज्य कौनसा है?
उत्तर - गुजरात 14 प्रतिशत