चीन को आर्थिक झटका, भारत में बैन हुए चीनी एप्स
चीन को आर्थिक झटका, भारत में बैन हुए चीनी एप्स भारत सरकार ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को आदेष दिये है कि वे 59 चीनी ऐप्स को भारत में ब्लॉक दें। यदि ये आदेष लागू होते तो टिक टॉक की तरह सभी 59 ऐप्स भी स्मार्टफोन्स में काम नहीं करेंगें। टिकटॉक लिप-सिंक, कॉमेडी और प्रतिभा के वीडियो बनाकर सांझा करने का एक सोशल मीडिया वीडियो ऐप है। सरकार के इस फैसले को जनता का भरपूर साथ मिला है। जो लोग इस एप को अत्यधिक पसंद करते थे, वे लोग भी चीनी एप पर एक सुर में बोल रहे है कि मोदी सरकार ने सटीक फैसला किया है जो देश हित में है। टिकटॉक ने अक्टूबर से दिसंबर 2019 तक की तिमाही में भारत में 25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। विज्ञापनों के जरिए एप पर कमाई लगातार बढ़ रही थी. टीकटाॅक ने इस वर्ष 100 करोड़ का टारगेट एप के द्वारा कमाने का रखा था। अब टिकटॉक ऐप खोलने पर हमें एक मेसेज दिखाई देगा कि सरकार द्वारा 59 चाइनीज ऐप्स बैन किए गये है। यह लिखा होगा मैसेज में - प्रिय यूजर्स - 29 जून, 2020 को भारत सरकार ने टिकटॉक सहित 59 ऐप्स को ब्लॉक करने का फैसला किया है। हम भारत स...